पर्यावरण प्रदूषण की समस्या के मद्देनजर करप्शन फ्री इंडिया संगठन द्वारा दनकौर ब्लॉक के रोशनपुर गाँव स्थित सरस्वती शिक्षा संस्थान स्कूल में बच्चों को मास्क बाटकर लगातार दूसरे दिन अभियान चलाया।

" alt="" aria-hidden="true" />करप्शन फ्री इंडिया संगठन के जिलाध्यक्ष मा. दिनेश नागर ने बताया कि दीपावली के बाद पटाखों से व पराली जलाने से निकले धुंए से पूरे एनसीआर में धुंध छाई हुई है।जिससे लोगो को साँस लेने में बहुत समस्या का सामना करना पड़ रहा है।इसी के मद्देनजर करप्शन फ्री इंडिया संगठन द्वारा लगातार अभियान चलाकर रोशनपुर स्थित सरस्वती शिक्षा संस्थान में बच्चो को मास्क बाटे।दिनेश नागर ने बताया कि मास्क बाटकर सभी को पर्यावरण प्रदूषण के गंभीर परिणामों के प्रति लोगो को जागरूक किया जा रहा है।जिससे पर्यावरण प्रदूषण से निजात मिल सके।


" alt="" aria-hidden="true" />
इस दौरान जिलाध्यक्ष मा. दिनेश नागर,अरुण नागर,प्रेम प्रधान,राकेश नागर,विनीता शर्मा,सुनीता शर्मा,नीतू शर्मा,आँचल नागर,मनीषा,कुमकुम,शिवानी,प्राची, तनु,प्रतीक आदि मौजूद रहे।